कौशांबी: ऑफिस में घुसकर ठेकेदार ने नगर पालिका कर्मी को पीटा

नगर पालिका कर्मी की पिटाई से नाराज धरने पर बैठे कर्मचारी।

0

Kaushambi: सदर नगर पालिका कार्यालय में शनिवार को एक दबंग ठेकेदार ने कर्मचारी को पीट दिया है। साथ ही सुनील कुमार को भी जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गली गलौज किया है। नगर पालिका अध्यक्ष के विरोध करने पर उन्हें भी जान से मारने की धमकी देते हुए गली गलौज किया। नगर पालिका कर्मी की पिटाई से नाराज कर्मचारी धरने पर बैठकर कार्रवाई की मांग कर रहें है।

मंझनपुर कोतवाली के नेहरू नगर निवासी अभिषेक कुमार पुत्र गोरेलाल ने मंझनपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज जन शिकायतों को सुन रहें थे। इस दौरान कुलदीप सिंह निवासी सडवा कार्यालय में घुसने लगे तो अभिषेक ने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा। इस पर कुलदीप भड़क गए। अभद्रता करते हुए मार पिटाई करने लगा। शोर शराबा सुनकर पास में मौजूद सुनील कुमार पुत्र महादेव बीच बचाव का प्रयास किया तो कुलदीप सिंह ने सुनील से भी मारपिटाई व गली गलौज शुरु कर दिया।

विवाद देखकर अध्यक्ष की सुरक्षा में तैनात दीवान पहुँचे तो नगर पालिका अध्यक्ष व सुनील तथा अभिषेक को जान से मारने की धमकी देते हुए कुलदीप सिंह मौके से फरार हो गया। नगर पालिका कर्मी की पिटाई से नाराज कर्मचारी धरने पर बैठ गए है। साथ ही कार्रवाई की मांग कर रहें है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here