मंझनपुर: नगर पालिका कर्मियों को ठंड से बचाव के लिए वितरित किये कम्बल

0
Manjhanpur

Kaushambi: मंझनपुर (Manjhanpur) नगर पालिका कर्मियों को कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज ने कम्बल का वितरण किया। कड़ाके की ठंड में कम्बल मिलने से नगर पालिका कर्मियों को काफी राहत मिलेगी। इससे उन्हें कार्य करने में भी सहूलियत मिलेगी।

शीत लहर के चलते ठंड से बचाव के लिए मंझनपुर (Manjhanpur) नगर पालिका कार्यालय में गुरुवार को कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में पूर्व भाजपा अध्यक्ष अनिता त्रिपाठी मौजूद रही।

कार्यक्रम में लगभग 3 सौ नगर पालिका कर्मियों को कम्बल वितरित किया गया। कर्मियों को कम्बल देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज ने कहा कि नगरवासियों के साथ नगर पालिका का हर कर्मचारी भी मेरे परिवार का सदस्य है। मेरे रहते किसी भी सदस्य को कोई दिक्कत नहीं होने पाएगी। मैं हर समय आपके दुख सुख में साथ खड़ा रहूंगा। बस आपको केवल एक आवाज देने की जरूरत है।

इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी अनूप राय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनिता त्रिपाठी, अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय तिवारी, भाजपा नेता बबलू गर्ग, सभासद अंशुल केसरवानी, आर्य बीर, निरंजन चौधरी, अमित सोनकर सहित तमाम सभासद मौजूद रहें है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here