कर्नाटक: बंद कमरे से पांच लोगों के नरकंकाल मिलने से मचा हड़कम्प

0
Karnataka

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक घर से पांच नरकंकाल मिलने से चारो -तरफ हंगाम मच गया है। बताया जा रहा है कि बंद कमरे से पांच लोगों के नरकंकाल मिले हैं। एक ही फैमिली के पांच लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक के चित्रदुर्ग एक्सटेंशन पुलिस थाना क्षेत्र के अधिशक्ति नगर में एक घर में 5 कंकाल पाए गए। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि मृतकों ने आत्महत्या किया था या फिर किसी और कारण से मौत हुई थी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतकों के रिश्तेदारों और परिचितों से बातचीत की तो सभी ने दावा किया कि मृतक का परिवार पूरी तरह से एकांत जीवन जीता था और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से झूझ रहा था।

मृतक परिवार को आखिरी बार जून-जुलाई-2019 में देखा गया था। घर पर हमेशा ताला लगा रहता था। करीब दो महीने पहले सुबह की सैर के दौरान कुछ लोगों ने लकड़ी का दरवाजा टूटा हुआ देखा, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में तोड़फोड़ करके घुसी तो चार नरकंकाल (2 बिस्तर पर, 2 फर्श पर) एक कमरे में सोने की स्थिति में मिले।

जबकि एक महिला की कंकाल दूसरे कमरे में लेटी हुई स्थिति में मिली। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और सेंपल लिए गए। वही पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मृतकों की सही पहचान हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here