आजमगढ़: अनियंत्रित हुई बोलेरो के पलटने से दर्जनों लोग घायल

तिलकोत्सव में कार्यक्रम चल रहा था, जहाँ दर्जनों लोग घायल हो गए, वही तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

0

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश आजमगढ़ गोरखपुर नेशनल हाईवे राजमार्ग पर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुलऊर बाजार में रात आजमगढ़ की तरफ से आ रही बोलेरो ने हाईवे मार्ग पर अनियंत्रित होकर पास में हो रहे तिलक उत्सव के पंडाल में जा घुसी और पलट गई। जिससे दर्जनों लोग घायल हो गए।

वही तात्कालिक ग्रामीणों की सहयोग से जिला अस्पताल में घायलों को भेजा गया मौके पर अभी स्थिति और अनियंत्रित बनी हुई है। घटना के बाद मार्शल चालक मौके से फरार हो गया। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की संख्या दर्जनों में जिससे सचिन (25), विशाल (22), अमन (18), दयाराम (25), पंकज पाल (26), अर्पित मौर्य (27), मोनू (28), अखिलेश (28), शुभम (24), बहफूर (42), चंदन (22), रोहित (16), नागेंद्र (25), प्रमोद (27), अजय (21), इंद्रजीत (18), रविन्द्र (40) शामिल हैं। लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है घायलो का इलाज जिला अस्पताल निजी अस्पताल (हायर सेंटर) में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here