आजमगढ़: पूर्व प्रधान पर बदमाशों ने बरसाई गोलिया, पुरानी घटना को लेकर दिया अंजाम

0
Azamgarh

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के मार्टीनगंज ब्लॉक से लौट रहे बरदह थाना क्षेत्र के सोनहरा गांव के पूर्व प्रधान व सपा नेता को आज शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए सीएससी मार्टीनगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जिले की आला अधिकारी एसपी, एसपी सिटी, सहायक पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं घटना की जांच तथा कार्रवाई में जुटी।

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के सोनहरा गांव के पूर्व प्रधान रणविजय यादव, जो किसी काम से मार्टीनगंज बजार पर गए थे। शाम को वह अपनी बुलेट से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायर कर दिया और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर परिजन व ग्रामीण भी पहुंचे। गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को आनन-फानन में पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रधान की कनपटी, सीने में गोली लगना बताया गया। इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिली कि रणविजय यादव उर्फ रन्नू को एट-भट्टे के पास गोली मारी गई। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज लाया गया। जहां इनकी मृत्यु हो गई। बताया कि वर्ष 2021 में एक घटना घटित हुई थी। जिसमें गांव के अनिल यादव की हत्या हुई थी उस मामले में मृतक जेल गए हुए थे।

इसमें 8 अन्य लोग भी जेल गए थे। इसी को लेकर हत्या होना परिजनों द्वारा बताया जा रहा। पुलिस इस मामले में विस्तृत जानकारी कर रही है। परिजनों द्वारा जिन पर शक किया गया, तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों की तहरीर की आधार पर जो भी घटना में शामिल होंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here