देर रात मां बेटे की गोली मार कर हत्या सड़क के किनारे मिला शव मचा हड़कंप

जिसके बाद सूचना पर मौके पर क्षेत्रीय पुलिस के साथ एसपी मौके पर पहुंचे है सूत्रों की माने तो महिला की बेटी से रिश्ता टूटने की रंजिश में हत्या की बात सामने आई है।

0

यूपी में शुक्रवार रात प्राइवेट नर्सरी के संचालक मां और उसके बेटे की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई जिससे क्षेत्र में दहशत ब्याप्त है जिसके बाद सूचना पर मौके पर क्षेत्रीय पुलिस के साथ एसपी मौके पर पहुंचे है सूत्रों की माने तो महिला की बेटी से रिश्ता टूटने की रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। एसएसपी, एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस और एसओजी की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में निजी नर्सरी चलाने वाली मीना पत्नी भूरेराम 45 वर्ष नेत्रपाल 23 पुत्र भेरम का गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार रात लगभग 10 बजे हमलावरों ने मां बेटे को नजदीक से आ नर्सरी में घुस कर गोली मार कर हत्या कर दी।

हत्या की सूचना के बाद हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही सूत्रों की माने तो मौके पर पुलिस अधीक्षक आईजी मौके पर मौजूद हत्या की वजह अभी साफ नही हो पाया पुलिस पुरानी रंजिश,जमीनी विवाद, आदि मुद्दों पर भी स्थानीय लोगो के साथ परिजनों से बात कर रही है पुलिस का कहना है की हत्या का खुलासा जल्द किया जाएगा हत्यारोपी को पुलिस जल्द पकड़ लेगी टीम बना दी गई है जल्द ही हत्यारोपी पकड़ लिए जायेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here