आजादी के 75वें गणतंत्र समारोह में बही राष्ट्र प्रेम और सनातन धर्म की गंगा

0
75th Republic Day celebration

भारत का 75वां गणतंत्र दिवस समारोह बंडा के वासियों के लिए नया अनुभव रहा क्योकि यहा के लोगों ने हाल ही में बंडा की माटी के लाल राजेश यादव को मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्योछावर करते देखा है। ऐसे में यहां के वाशिंदों के दिलों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रप्रेम हिलोरें मारती दिख रही है। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के लिए आयोजित कार्यक्रम में इसकी झलक दिखाई दी। मुख्य समारोह में जब शहीद राजेश यादव के बलिदान का जिक्र आया तो हर किसी की आंखे नम हो गई इसके बाद स्कूली बच्चों ने भी शहीद के अंतिम दर्शन की जीवंत झांकी प्रस्तुत की तो लोग भावविभोर हो उठे। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कृषि उपज मंडी में धूमधाम से मनाया गया।

विकसित भारत के लिए ली शपत

यहां जनपद पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह ने तिरंगा झंडा फहराया एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार ने भारत को विकसित करने की शपथ दिलाई। स्कूली छात्र—छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व की खुशियों में चार चांद लगा दिए। रंगारंग प्रस्तुतियों से आयोजन स्थल झूमता नजर आया जिसमे किसी ने एकल डांस तो किसी ने समूह डांस से लोगों का मन मोह लिया। किसी ने राम दरबार की झांकी सजाई तो किसी ने शबरी की कुटिया में राम को स्नेह के बेर खिलाए। नगर के पांच स्कूलों द्वारा देश प्रेम से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

 
इसमें प्रथम पुरस्कार सीएम राइज उत्कृष्ट शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल, द्वितीय पुरस्कार बालिका छात्रावास एवं तृतीय पुरस्कार सरस्वती शिशु मंदिर ने हासिल किया। शहीद राजेश यादव के पिता काशी राम यादव एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी बेजंती बाई का सम्मान किया गया। वहीं स्मृति चिन्ह देकर शहीद राजेश यादव के पिताजी का सम्मान किया गया। स्मृति चिहृन में शहीद के पूरे परिवार के चित्र शामिल किए गए। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी अतिथियों ने सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here