कन्नौज: अखिलेश यादव बोले इंडिया गठबंधन में शामिल है नीतीश कुमार

0

यूपी के कन्नौज (Kannauj) में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। यहां पर उन्होंने पीडीए जन पंचायत में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।

पीडीए जन पंचायत मे शामिल होने पहुंचे थे अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर प्रयास लगाए जा रहे हैं कि वह कन्नौज (Kannauj) सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। इसी को लेकर अखिलेश यादव तिर्वा विधानसभा में मौजूद फकीरे पुरवा गांव पहुंचे जहां पर अखिलेश ने पीडीए पंचायत लगाई, इस दौरान गांव वासियों को अखिलेश यादव की ओर से संबोधित किया गया। यहां उन्होंने जनता से अपील की है कि भारतीय जनता पार्टी ने देश को बर्बाद कर दिया है तो आप लोग याद रखे हैं कि इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव में आज समाजवादी पार्टी को अपना कीमती वोट दें जिससे इंडिया गठबंधन मजबूत हो और बीजेपी को केंद्र से बाहर का रास्ता दिखाया जा सके।

नीतीश कुमार को लेकर बोले अखिलेश

जनता को संबोधित करने के बाद अखिलेश यादव से नीतीश कुमार के एनडीए में न शामिल होने की बात कही अखिलेश यादव का कहना था कि नीतीश जी एनडीए में नहीं जाएंगे नीतीश जी इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगे। ज्ञानवापी सर्वे में मिले हिंदू मंदिर प्रतीक मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार इसलिए कर रही है क्योंकि महंगाई चरम सीमा पर है नाकामी छुपाने को सरकार ऐसे ही कदम उठाएगी, एकता का ताना-बाना तोड़ने की साजिश की जा रही है। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर भी बड़ी बात कही है, अखिलेश यादव ने यूपी में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर कहा कि बहुत अच्छा गठबंधन हो रहा है, सीट का नहीं है जीत का गठबंधन है सीटों की संख्या कितनी भी हो सकती है गठबंधन जीत के आधार पर है जीत ही हमारा बंटवारे का रणनीति का हिस्सा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here