मैनपुरी: संयुक्त किसान मोर्चा ने यात्रा निकालकर सरकार को दी चेतावनी

0

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में भारी संख्या में संयुक्त किसान मोर्चा के लोग एकजुट होकर सड़क पर उतरे और उन्होंने एक यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान उन्होंने देशभक्ति के नारे लगाए और सरकार पर जमकर निशाना साधा।

भारी संख्या में यात्रा में शामिल हुए किसान

मैनपुरी (Mainpuri) जिले में संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आज एक विशाल यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में भारी संख्या में किसान इकट्ठे हुए और उन्होंने सड़कों पर निकलकर जमकर नारेबाजी की। यहां किसानों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकार हमारे साथ वादा खिलाफी कर रही है सरकार ने जो भी वादे किए थे उन वादों को आज तक पूरा नहीं किया है। हम सरकार से मांग करते हैं कि हमारी मांगों को पूरा किया जाए क्योंकि इस वक्त किसान काफी परेशान है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार पर लगाये आरोप

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पूर्व जिला अध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने कहा किसानों की आजादी के आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई थी संविधान बचाने की लड़ाई को किसान लड़ रहे हैं। इसीलिए गणतंत्र दिवस पर संविधान बढ़ाने की शपथ लेकर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। हमारी लड़ाई जब तक जारी रहेगी जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिलेगा। क्योंकि किसान देश को चलाने का काम करता है अगर किसान अपने खेत पर अनाज उगाना बंद कर दे तो देश कैसे चलेगा। सरकार एमएसपी लागू करें और इसी के साथ-साथ गन्ना मूल्य निर्धारित करें। जिससे किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here