आजमगढ: 25,000 रूपये का इनामिया गैंगेस्टर पुलिस मुठभेड मे घायल

25000 रूपये का इनामिया अन्तरजनपदीय गैंगेस्टर अपराधी पुलिस मुठभेड मे घायल हुआ। जिसके पास से अवैध असलहा व लैब से चोरी के कीमती मशीन बरामद हुआ है।

0

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ में ग्राम में स्थित नेशनल पैथोलाजी की दूकान में ताला तोड़कर सीबीसी सेल काउन्टर मशीन, बायो कमेस्टी मशीन, कैमरा मशीन, माइक्रो स्कोप, बैटरी, लैब कैमिकल व काउन्टर को तोड़कर 10 हजार नगद रुपये चोरी करने को लेकर थाना देवगांव पर मामला पंजीकृत किया गया।

अमरजीत आजमगढ़, सुनील जनपद जौनपुर, संदीप चन्दवक जनपद जौनपुर, राजन जौनपुर, सुधीर राम थाना चन्दवक जनपद जौनपुर का नाम प्रकाश में आया। यह चोरी कर अन्य घटनाओं को अंजाम देते थे। जिसमें आजमगढ़ पुलिस द्वारा 25,000 का इनामियां पुलिस मुठभेड़ में घायल उपचार जिला अस्पताल भेजा गया।

जिसका नाम सुनील पुत्र राजेन्द्र निवासी लेबरूआ थाना चन्दवक जनपद जौनपुर के रूप में हुयी है। अभियुक्त के पास से 1 तमंचा,1 जिन्दा कारतूस, 3 खोखा कारतूस, 315 बोर, चोरी का बायोकेमिलक मशीन कीमत करीब 1.5 लाख रूपया व 1 मोटर साइकिल व 1 मोबाइल बरादम हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here