Chhattisgarh: आपस में टकराई बाइक, दो लोगों की मौत

हादसे की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

0
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा-सिमगा नेशनल हाईवे पर ग्राम तिवरैया व कठिया के बीच सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वे दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार थे। दोनों बाइकों की टक्कर से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। हादसे की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

कोतवाली थाना बेमेतरा से मिली जानकारी के अनुसार, संतु राम चक्रधारी उम्र 35 निवासी ग्राम लावार, थाना सिमगा व तुलेश्वर पाल उम्र 22, निवासी ग्राम गीतापुर, जिला बेमेतरा दोनों अलग-अलग बाइक में थे। ये दोनों अपने घर जा रहे थे। इन दोनो की बाइक आपस में टकरा गई, मौके पर दोनों की मौत हो गई। जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय बारिश हो रही थी।

आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रात के समय उनको बेमेतरा के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में आते तक संतु राम चक्रधारी व तुलेश्वर पाल की मौत हो चुकी थी। दोनों के शव का पोर्टमार्टम किया जा रहा है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here