आजमगढ़: दबंगई के दम पर करोड़ों की जमीन हड़पने की फिराक मे जुटे भू माफिया

0

उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ (Azamgarh) के बिलरियागंज में भू माफिया दबंगई के दम पर करोड़ों की जमीन हड़पने की फिराक मे जुटे हुये हैं। दबंग भू माफिया करोड़ों की जमीन हड़पने के लिये भू स्वामी को लगातार धमकियां दे रहे है। इतना ही नही दबंग जमीन रजिस्ट्री न करने पर जमीन के मलिक को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

आपको बतादे कि आजमगढ़ (Azamgarh) के बिलरियागंज थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले प्रभुनाथ की बिलरियागंज-महराजगंज रोड पर करोड़ों रुपये की कीमती जमीन है।इस जमीन पर कुछ दबंग भू मफियाओं और माफियाओं की नजर लगी हुई है। दबंग भू माफिया फर्जी कागजात बनवा कर जमीन पर अवैध कब्जा करने की फिराक मे जुटे हुये हैं। जमीन पर अवैध कब्जे की कई बार कोशिश भी हो चुकी है। जिस पर भू स्वामी की आपत्ति के हाद दबंग माफिया हथियार बन्द होकर जमीन मालिक के घर पर धावा भी बोल चुके हैं।

घटना की सूचना 112 पर आजमगढ़ (Azamgarh) एसएसपी साहब के निर्देश पर पुलिस टीम के पहुंचने पर जमीन मलिक और उसके परिवार की जान बच पायी। फिलहाल पीड़ित परिवार दबंग माफियाओं के खौफ से दहशत मे जीने को मजबूर है, जबकि स्थानीय पुलिस मामले को लेकर पूरी तरह लापरवाह बनी हुई है। पीड़ित SSP आजमगढ़ से न्याय की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here