आजमगढ़: 25 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने क्षेत्र में सनसनी

0

Azamgarh: शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आजमगढ़ (Azamgarh) के अहरौला अंबारी मार्ग पर सकतपुर बरामदपुर के बीच सिवान से सटे हुए सड़क के किनारे स्थित एक अड्डी के बगल में झाड़ी में एक खून से लथपथ युवक का शव पड़ा हुआ था, जिसे देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के गाँव के ग्रामीण भी जमा हो गये। मौके पर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल में जुट गए। मौके पर थोड़ी ही देर में एसपी ट्रैफिक संजय कुमार भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

आपको बताते चलें कि शनिवार सकतपुर बरामदपुर सड़क से पच्चास मीटर की दूरी पर गिट्टी बालू के अड्डे पर लेबर बालू लादने वाले ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। तभी लगभग 20 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति पड़ा हुआ था। पहले तो उसे लोगों ने शराब पीकर सोया हुआ जानकर अनदेखा कर दिया। बाद में जब निगाह पड़ी तो उसका पूरा शरीर खून से लथपथ था। जब लोगों ने पास से देखें तो वह हैरान रह गए। युवक का शव था। तत्काल लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घटना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

युवक के गले पर किसी नुकीले धार से धारदार से काटा गया था और उसके चेहरे और सर से काफी खून रिस रहा था। एक आंख पर चोट के निशान थे। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि घटना कहीं अन्यत्र करके शव यहां लाकर फेंक दिया गया है। पूरे क्षेत्र में पुलिस ने पहचान करने की कोशिश की लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। मौके पर पहुंचे एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने घटना के खुलासे व शव के पहचान के लिए थानाध्यक्ष सहित लोगों को जिम्मेदारी सौंपी। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है और लोग डरे सहमें हुए हैं। जिले में हो रही लगातार ताबड़तोड़ घटनाएं लोगों के लिए डर पैदा कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here