गाजियाबाद की साइबर सेल ने तीन ठगों को किया गिरफ्तार

0
Ghaziabad

Uttar Pradesh: गाजियाबाद (Ghaziabad) में जड़ी-बूटी की आपूर्ति के नाम पर ठगी करने वाले तीन ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। 100 लोगों से पांच करोड़ रुपये ठगने वाले तीन शातिरों को गाजियाबाद (Ghaziabad) की साइबर सेल और इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

शातिरों ने इंदिरापुरम के नीतिखंड निवासी राजेंद्र यादव से जड़ी बूटियों की सप्लाई करने के नाम पर 20 लाख रुपये ठगे थे। जिसको लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस इन शातिरों तक पहुंची है। शातिरों ने गोरखपुर व अयोध्या में 32 खाते खुलवाए थे, जिन्हें पुलिस ने फ्रीज करा दिया है।

अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि इंदिरापुरम के नीतिखंड में राजेंद्र यादव को जड़ी बूटियों की आपूर्ति और निर्यात कर अच्छी कमाई का झांसा देकर शातिरों ने उनसे 20 लाख रुपये की ठगी की थी। 16 सितंबर को मामले में पुलिस को शिकायत मिली थी। पुलिस तभी से बैंक अकाउंट, सर्विलांस व मुखबिर की सूचना के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी थी। छानबीन में आशीष जायसवाल की भूमिका सामने आई। उससे पूछताछ में पता चला कि उसने गोरखपुर के ही गांव रसई थाना खजनी निवासी अयोध्या के नाम से फर्जी फर्म खोली थी। जिन्हें अब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर सात मोबाइल, दो पासबुक, दो चेकबुक, पांच आधार कार्ड, दो ड्राइविंग लाइसेंस, 47 डेबिट व क्रेडिट कार्ड, एक मुहर, एक लाख रुपए नकद, एक होंडा सिविक कार बरामद की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here