Meerut: लोहिया नगर क्षेत्र में एक साबुन बनाने के कारखाना में भीषण धमाका

मेरठ के DM ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोग अब खतरे से बाहर हैं। अभी हादसे के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

0

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र में एक साबुन बनाने की फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ है। इस धमाके में 4 लोगों की जान चली गयी है और 9 लोग घायल हैं। सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। मेरठ के DM ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोग अब खतरे से बाहर हैं। अभी हादसे के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

लोहिया नगर थाना क्षेत्र में करीब 7:15 बजे साबुन बनाने की एक फैक्ट्री में धमाका हुआ। इस हादसे में 4 पुरुषों की मौत हुई है। सभी की उम्र 18 वर्ष से अधिक है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि किसी मशीन या फिर उसमें प्रयोग होने वाले केमिकल की वजह से यह ब्लास्ट हुआ है। मगर कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, हम इसकी जांच कर रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि, जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनकी पहचान करने के लिए यहां पर कोई नहीं है। इस वजह से हमें लगता है कि जिनकी मौत हुई है, वो सभी यहां काम करने वाले लेबर थे।

मेरठ के लोहिया नगर में हुए हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने एवं घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here