बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत विषहर गांव में जमीन के आपसी बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद में एक पक्ष ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित कमलावती देवी ने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया कि हम लोगों की आपस की जमीनी विवाद में पकड़ी पुलिस द्वारा विपक्ष का सहयोग कर जबरन निर्माण कार्य करा कर हम लोगों के परिवार को बेरहमी से मारा पीटा गया व अभद्रता की गई।
एक पक्षीय करवाई किया गया जिसको लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने पुलिस के ऊपर भी गम्भीर आरोप लगाया की थाने पर तहरीर देने के बाद भी हमारी थानेदार सुनवाई नहीं किया। मेरे घर आकर थाना ले जाकर मुझे मारा पीटा गया। और मेरे ऊपर ही कार्यवाही कर दिया गया।




