UP: बलिया (Ballia) के पकड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत विषहर गांव में जमीन के आपसी बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में एक पक्ष ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित कमलावती देवी ने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया कि हम लोगों की आपस की जमीनी विवाद में पकड़ी पुलिस द्वारा विपक्ष का सहयोग किया जा रहा है। पुलिस द्व्रारा जबरन निर्माण कार्य करा कर हम लोगों के परिवार को बेरहमी से मारा पीटा गया व अभद्रता की गई। पुलिस द्वारा एक पक्षीय करवाई की गयी है। जिसको लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने पुलिस के ऊपर गम्भीर आरोप लगाया कि थाने पर तहरीर देने के बाद भी हमारी थानेदार ने सुनवाई नहीं की। पुलिस ने मेरे घर आकर हमें थाने ले जाकर मुझे मारा पीटा गया और मेरे ऊपर ही कार्यवाही कर दी गयी।
बलिया: पुलिस पर एक पक्षीय कार्यवाही करने का लगाया आरोप
आपसी भूमि बंटवारे के विवाद के मामले में एसपी को पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार




