Uttar Pradesh: अमेठी में बकरी चुराने के विवाद में, भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

अमेठी एसपी इलामारन जी ने कहा कि आज सुबह करीब 9:30 बजे बकरी चुराने के विवाद में शिवनाथ और उनके बेटों ने राम नायक सिंह और उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया था।

0
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के अमेठी में बकरी चुराने के मामूली विवाद में बड़े भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। भाई के हमले से छोटे भाई के परिवार के सदस्य गंभीर रूप से आहत हुए, और उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान छोटे भाई की मौत हो गई। पत्नी की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसकी पत्नी व बेटे को ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स भेजी गई है। एसपी ने घटनास्थल की जांच की और स्थानीय पुलिस को अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने के आदेश दिए।

दरअसल ये पूरा मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के गुडूर गांव का है। जहां आज सुबह करीब 10 बजे बकरी चुराने के मामूली विवाद में शिवनाथ सिंह और उसके दो बेटे संदीप सिंह और कुलदीप सिंह ने लाठी-डंडों से राम नायक सिंह और उनके परिवार पर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल राम नायक सिंह उत्तम सिंह और रीता सिंह को ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान राम नायक सिंह की मौत हो गई, जबकि उत्तम सिंह और रीता सिंह को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और कई थानों की फोर्स के साथ एसपी इलामरन जी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश गौरीगंज पुलिस को दिया। वहीं तनाव को देखते हुए गांव में कई थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

वहीं पूरे मामले पर अमेठी एसपी इलामारन जी ने कहा कि आज सुबह करीब 9:30 बजे बकरी चुराने के विवाद में शिवनाथ और उनके बेटों ने राम नायक सिंह और उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया था। इलाज के दौरान रामनायक सिंह की मौत हो गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here