बलिया: एक बालक की कुछ लोगों द्वारा जमकर पिटाई करने का मामला आया सामने

बिहार से आए पढ़ाई करने के लिए लड़के को किसी बात को लेकर पिटाई कर दिया गया।

0

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्य समाज रोड के एक विद्यालय से हैरान कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक बालक की कुछ लोगों द्वारा जमकर पिटाई करने का वीडियो सामने आया है। आपको बता दे कि यह पूरा मामला बलिया शहर में आर्यसमाज रोड में स्थित दयानन्द विद्या मंदिर का है।

बिहार से आए पढ़ाई करने के लिए लड़के को किसी बात को लेकर पिटाई कर दिया गया। जिसका वीडियो विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जहाँ यह पूरा मामला इस विद्यालय से जुड़ा हुआ है और दो पक्ष आमने-सामने है। वही दूसरा पक्ष का आरोप है की वह बालक विद्यालय में साइकिल रख दिया था और उसे साइकिल हटाने के लिए कहा गया था। लेकिन उसके द्वारा साइकिल नहीं हटाया गया और आरोप हैं कि महिला टीचरों के साथ अभद्रता की जा रही थी और वीडियो बनाई जा रही थी।

जिसके वज़ह से विवाद हुआ और बीच बचाव किया गया ना कि मार पीट गया और इस दौरान मारपीट हो गया। जिसकी शिकायत पत्र पुलिस को दोनों पक्ष द्वारा दिया गया है। हालांकि, पुलिस पीड़ित ब्रह्मचारी वेदालोक आर्य के तहरीर पर 3 नामजद व दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की कार्यवाही में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here