Uttar Pradesh: युवक ने आठ साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

पुलिस ने नाबालिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

0
Uttar Pradesh

मैनपुरी में संसारपुर जाने वाले मार्ग पर डेरा डाल कर रह रहे बंजारा समाज की एक आठ साल की मासूम को एक किशोर बहाने से अपने साथ ले गया। बुधवार देर रात उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की घर लौटी तो परिवार को जानकारी दी हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यहां का है मामला

कोतवाली क्षेत्र में संसारपुर जाने वाले मार्ग पर बंजारा समाज के कुछ लोग डेरा डाल कर रह रहे हैं। बुधवार की शाम एक परिवार की आठ साल की बच्ची बाहर खेल रही थी। तभी पास ही रहने वाला एक किशोरी बच्ची को बहला कर अपने साथ ले गया। सुनसान जगह पर ले जाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को लहूलुहान हालत में पड़ा छोड़ कर आरोपी भाग गया। कुछ देर बाद बच्ची जब घर पहुंची तो उसकी हालत देख परिजन के होश उड़ गए।

अस्पताल में भर्ती कराई गई बच्ची

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने नाबालिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली प्रदीप सेंगर ने बताया कि पुलिस संभावित स्थानों पर तलाश के लिए दबिश दे रही है। आरोपी नाबालिक है, उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here