बलिया: सड़क निर्माण के दौरान पेड़ हटाते समय हुआ हादसा

विशालकाय पेड़ रिहायशी मकान पर गिरा

0

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) में सड़क निर्माण के दौरान पेड़ हटाते समय बड़ा हादसा हुआ है। वन विभाग द्वारा हटाया जा रहा विशालकाय पेड़ रिहायशी मकान पर जा गिरा। जिससे मकान पूरी तरह धराशायी हो गया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र जलालपुर की है। पेड़ गिरने की घटना कैमरे मे कैद हो गयी। मकान पर पेड़ गिरने से मकान मे मौजूद 2 महिलाएं घायल हो गयी। जिनका जिला अस्पताल मे इलाज जारी है। जबकि हादसे मे मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि फोरलेन निर्माण के लिये सड़क किनारे लगे एक बड़े पेड़ को पीडब्लूडी और वन विभाग गिरा रहा था। पेड़ को रस्सी से बांध कर जेसीबी और ट्रैक्टर के जरिये गिराया जा रहा था कि ये हादसा हो गया। जिसके बाद इलाके मे अफरा तफरी मच गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here