बलिया: दबंगों ने घर मे घुस कर वृद्धा को मारी गोली

0
Ballia

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) से है। जहाँ दबंगों ने घर मे घुस कर एक वृद्धा को गोली मार दी। गम्भीर रूप से घायल वृद्धा को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। मामला बलिया (Ballia) के गड़वार थाना क्षेत्र के गड़वार कस्बे का है। जहाँ जमीन सम्बन्धी विवाद में दबंगों ने घर के बरामदे में सोई वृद्धा वहीदा को गोली मार दी। गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ महिला की नाजुक हालत देखते हुए उसे इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। ये घटना थाने के बग़ल की हैं। घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। वहीं SHO गड़वार राजकुमार सिंह क्षेत्र में लायन आडर सम्भाले हैं। पूरी तरह से फेल हो गया है। फिलहाल परिजनों ने दो नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दबंग अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here