बलिया: शख्स ने महिला पर चलाई गोली, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

0
Ballia

उत्तर प्रदेश के बलिया में गड़वार कस्बा निवासी वहीदा खातून को शुक्रवार की देर रात किराएदार ने गोली मार दी। गम्भीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों वाराणसी रेफर कर दिया।

वही गोली चलने की खबर लगते ही पुरे इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सिटी एसएन वैभव, थाना प्रभारी राजकुमार सिंह दलबल के साथ पहुंच मौके का जायजा लिया और घायल से बयान दर्ज किया। पुत्री की शिकायत पर पुलिस ने नेसार अंसारी व सेराज अंसारी पर सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

गड़वार थाने से चंद कदम दूर बाजार में वहीदा खातून के मकान में दो लोग सब्जी की दुकान चलाते है। दुकान खाली कराने को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। वहीदा खातून ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की थी। उसके बाद भी दुकान खाली नहीं हुई। जमीला ने आरोप लगाया कि देर रात दोनों युवक छत पर आकर मां वहीदा को गोली मारकर भाग गए। वहीदा के कंधे में गोली लगी और जमीन पर गिरकर बेसुध हो गई। गोली की आवाज सुन बाजार में हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई। जहाँ परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिसके बाद हालत गम्भीर देख मरीज को वाराणसी रेफर कर दिया गया। बेटी जमीला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा कि बेटी की शिकायत पर दो पर सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज कर कर लिया गया है कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here