प्रधानमंत्री मोदी अबू धाबी पहुंचे, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ने किया भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से बातचीत को लेकर उत्सुक हैं।

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक दिवसीय यात्रा पर शनिवार को अबू धाबी पहुंचे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि वह बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से बातचीत को लेकर उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के एयरपोर्ट पहुंचने पर संयुक्त अरब अमीरात के शहजादे शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। यह प्रधानमंत्री मोदी की यूएई की पांचवीं यात्रा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि “अबू धाबी पहुंच गया हूं। मैं भारत-संयुक्त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से साथ चर्चा करने को लेकर उत्सुक हूं। आज हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए शहजादे शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान का आभारी हूं।” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूएई में होने वाले ‘कॉप28’ के अध्यक्ष नामित डॉ. सुल्तान अल जाबेर से सार्थक बैठक की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की 2 दिन की यात्रा संपन्न करने के बाद अबू धाबी पहुंचे हैं। वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में बैस्टिल दिवस परेड में शामिल हुए थे और उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। प्रधानमंत्री मोदी को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक एवं सैन्य सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here