बलिया: चालक ने वृद्ध का शव घर से उतारा, इलाके में मचा हड़कम्प

0
Ballia

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के मनियर थाना क्षेत्र के बहदुरा में जिला अस्पताल से सोमवार को शव वाहन में आया। वृद्ध का शव शववाहन के ड्राइवर ने बहदुरा चट्टी पर ही उतार दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। वही वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया। जहां से घर के परिजन वृद्ध के शव को ठेले पर लेकर घर गये। परिजनों की माने तो ड्राइवर ने कहा कि शव उतारना है तो यहीं उतार दो नहीं तो हम फिर शव को लेकर जिला अस्पताल चले जाएंगे।

जहाँ परिजन लाख कहते रहे कि मेरे घर तक जाने के लिए पीच सड़क है। यहां से करीब 3 किलोमीटर दूर घर है। वहां शव को ले चलिए वहां हम लोग शव को उतार लेंगे लेकिन ड्राइवर ने एक नहीं सुनी। परिजनों को शव चट्टी पर उतारने के लिए ही मजबूर कर दिया। इसका वीडियो वहां उपस्थित लोगों ने बना लिया तथा वायरल कर दिया। गौरतलब हो कि हीरालाल राजभर उम्र 70 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राधा राजभर निवासी दियरा राजभर बस्ती ग्राम पंचायत बहादुर की तबीयत खराब होने पर 2 दिन पूर्व परिजन जिला अस्पताल बलिया में भर्ती कराए थे।

वहां हीरा राजभर की मौत हो गई। परिजन वहां से शव को लेकर जिला अस्पताल के शव वाहन से आए थे। वाहन चालक ने घर से करीब 3 किलोमीटर दूर बहदुरा चट्टी पर ही शव को उतार दिया। इस संदर्भ में पूछे जाने पर सीएमओ बलिया डॉक्टर विजयकांत द्विवेदी ने अपने मातहत को गाड़ी का नंबर नोट करने को कहा और कहा कि पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here