Uttar Pradesh: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

पुलिस ने मंगलवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

0
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार रात किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की जान चली गई। हालांकि, साथी को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मंगलवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

हादसा दन्नाहार थाना क्षेत्र में लालपुर सथिनी के पास हुआ। थाना क्षेत्र के ही टिंडौली गांव निवासी राजन यादव (22) सोमवार को गांव निवासी साथी अजय चौहान के साथ किसी काम से शहर आया था। बाइक जब थाना क्षेत्र में गांव लालपुर सथिनी फ्लोर मिल के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में राजन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here