राणापुर के छायान गांव में मना गाय-गोहरी उत्सव

0
Cow-Gohri festival

Ranapur: राणापुर के छायान गांव में सोमवार को गाय-गोहरी उत्सव (Cow-Gohri festival) मनाया गया। यहां के स्थानीय लोग हर साल दिवाली के बाद यह उत्सव मनाते हैं। आदिवासी बहुल क्षेत्र में इस उत्सव को मनाने का एक अलग ही रिवाज है। लोग सड़कों पर लेटकर गायों और बैलों को अपने ऊपर दौड़ाते हैं और मन्नत मांगते हैं। इस दिन को हिंदू नववर्ष के रूप में भी माना जाता है।

गाय-गोहरी उत्सव (Cow-Gohri festival) से पहले भव्य पूजा होती है। इसके बाद सभी जानवारों को रंग और मोर के पंखों से सजाया जाता है। जानवरों के पैर में घंटियां बांधी जाती हैं। बरसों से चली आ रही यह परंपरा यहां के स्थानीय लोग हर साल इस उत्सव का भव्य आयोजन करते हैं। लोग सड़कों पर लेट जाते हैं और गायों और बैलों को अपने ऊपर दौड़ाते हैं। इस परंपरा को निभाने का मकसद अपने देवता को खुश करना होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here