Muzaffarnagar: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, 6 दोस्तों की मौत

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

0
uttarpradesh

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे ने छह लोगों की जान ले ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। काफी मशक्कत के बाद पुलिस कार में सवार लोगों को बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छपार के निकट हुए हादसे में शाहदरा निवासी छह दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

मंगलवार सुबह करीब 4 बजे एक 22 टायरा ट्रक संख्या PB10ES 6377 मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की ओर जा रहा था। यहां छपार के निकट सियाज कार नंबर DL2CBD/8302 पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। कार में चालक समेत छह लोग सवार थे। क्रेन की मदद से गाड़ी को ट्रक के नीचे से निकलवाया गया। कार में सवार सभी छह लोगो की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिए है। पुलिस का कहना है कि ओवर स्पीड के कारण हादसा हुआ है। मृतक दिल्ली शाहदरा के रहने वाले हैं, सभी आपस में दोस्त थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here