बलिया: युवक की गला रेत कर हत्या

0

Uttar Pradesh: बलिया (Ballia) से है, जहां युवक की गला रेत कर हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। मृतक की प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू और रस्सी बरामद की है। मामला बांसडीह थाना क्षेत्र के बंकवा गांव का है, जहां 9 नवम्बर को खेत मे इरफान नामक युवक का शव पड़ा मिला था। शव के गले पर धारदार हथियार के निशान थे। मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने मृतक की प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मृतक की प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ युवक को गला रेत कर हत्या करने के बाद शव को खेत मे फेक दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here