बलिया: सड़क हादसे में 3 की मौत

0
Ballia

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) में बड़ा सड़क हादसा हुआ। सड़क हादसे में तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा अनितंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें 2 महिला समेत 3 लोगो की मौत हो गयी। यह हादसा बांसडीह के कोतवाली क्षेत्र के आदर गांव के पास हुआ। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 12 लोग ऑटो में सवार थे। पुलिस की माने तो एक महिला की मौत मौके पर ही हो गई थी, वही दो की मौत इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई है।

जिला अस्पताल में रोती बिलखती लड़की की माँ सड़क हादसे की शिकार हो गयी। ग्राम प्रधान की माने तो ऑटो में 12 लोग सवार थे जो बांसडीह से बाजार कर अपने गांव चांदपुर लौट रहे थे। उसी वक्त तेज रफ्तार टेम्पू दादर गांव के पास पलट गई।जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

इस पूरे मामले में पुलिस की माने तो सड़क हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही आज दो लोगो की इलाज क दौरान मौत हो गई है। पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here