निशिकांत दुबे का बड़ा दावा, महुआ के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश

निशिकांत दुबे कहा कि लोकपाल ने महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिए हैं।

0

संसद में सवाल पूछने के बदले पैसे लेने के आरोप के मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने आज यानि बुधवार को बड़ा दावा किया है।

निशिकांत दुबे कहा कि लोकपाल ने महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिए हैं। निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘लोकपाल ने आज मेऱी शिकायत पर आरोपी सांसद महुआ मोइत्रा के राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने पर सीबीआई जांच का आदेश दिया।’

महुआ मोइत्रा ने इस बीच कहा कि मीडिया जो मेरा उत्तर जानने के लिए फोन कर रहे हैं। उनसे कहना है कि सीबीआई को 13 हजार करोड़ रुपये के अडानी कोल स्कैम मामले में पहले एफआईआर दर्ज करनी होगी।

महुआ मोइत्रा ने आगे कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा यह है कि कैसे संदिग्ध एफपीआई स्वामित्व वाली (चीनी और संयुक्त अरब अमीरात सहित) अडानी कंपनियां भारतीय बंदरगाहों और हवाई अड्डों को खरीद रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सीबीआई आपका स्वागत है।

जाने क्या आरोप है?

निशिकांत दुबे ने हाल ही में आरोप लगाया था कि कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर अडानी ग्रुप के मामले में महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि हीरानंदानी ने मोइत्रा के सांसद वाले लॉगिन का इस्तेमाल कर विभिन्न स्थानों से प्रश्न दर्ज किए।

इसके बाद दर्शन हीरानंदानी का साइन किया हुआ एक एफिडेविट सामने आया। इसमें उन्होंने दावा किया कि हां, उन्होंने मोइत्रा को पैसे दिए थे। ये सब पीएम मोदी की छवि खराब करने के लिए किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here