हरदोई के मेडिकल कॉलेज में सरेआम युवक की चप्पलों से हुई पिटाई

वीडियो वायरल

0

Uttar Pradesh: हरदोई जनपद (Hardoi) के मेडिकल कॉलेज में एक युवक की सरेआम चप्पलों से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पिटाई करने वाले युवक ने पीड़ित पर चोरी करने का आरोप लगाया और उसके बाद उसकी सरेआम चप्पल से पिटाई कर दी। मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा गार्ड व मौजूद लोग वहां पर तमाशा देखते रहे। इंसानियत को शर्मसार करने वाला यह वीडियो हरदोई के मेडिकल कॉलेज का है। आपको बता दे कि मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा गार्ड व वहां पर उपस्थित स्थानीय लोग युवक की पिटाई का तमाशा काफी देर तक देखते रहे। किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की और वहां पर खड़े होकर तमाशा देखते रहे।

वायरल वीडियो होने के बाद हरदोई पुलिस (Hardoi Police) ने मामले को संज्ञान में लिया हुआ है। एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह (ASP Durgesh Kumar Singh) ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित पर चोरी करने का आरोप है। सभी बिंदुओं पर जांच करके अग्रिम विधि कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here