रामपुर: पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति की हत्या

0
Rampur

Rampur: उत्तर प्रदेश की जनपद रामपुर (Rampur) में अपराधी वारदातों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में दिनदहाड़े पुरानी रंजिश के चलते 30 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शक को कब्जे में ले लिया। इसके बाद हत्या आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट चुकी है।

रामपुर (Rampur) जनपद के बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव सकटुआ निवासी 30 वर्षीय आरिफ पास ही के गांव में दावत में गया हुआ था। जैसे ही वह घर वापस आ रहा था, तभी घात लगाए बैठे हमलावर ने उस पर गोली चला दी। इस घटना में आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिलसिला अस्पताल भेज दिया।

हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही इस घटना को लेकर तथ्यों का खुलासा हुआ है कि आरिफ के द्वारा पांच माह पहले एक युवक की हत्या कर दी गई थी और इसके बाद उसे जेल जाना पड़ा था। वर्तमान समय में जमानत पर था और इस रंजिश की आज लगातार विरोधियों के तीनों में धड़क रही थी, जिसका परिणाम यह हुआ कि आरिफ को हमले का शिकार होते हुए अपनी जान गंवानी पड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here