रामपुर: तंजीन फातिमा से मुलाकात करने पहुंचे अदीब आजम

0
Rampur

Rampur: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान सहित उनके परिवार के तीन सदस्य दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में कोर्ट से सुनाए जाने के बाद जेल में बंद है। जहां आजम खान सीतापुर की जेल में, वही अब्दुल्ला आजम हरदोई की जेल में और इसी तरह तंजीन फातिमा रामपुर (Rampur) की जेल में बंद है। ऐसे में उनसे मुलाकात करने का दारोमदार बड़े बेटे अदीब आजम के कांधे पर है। अदीब आजम अपनी मां से मिलने जिला जेल में पहुंचे, जहां पर उन्होंने परिवार के एक अन्य सदस्य के साथ मां से मुलाकात की। हालांकि बात अलग है कि उन सहित परिवार के सिर्फ दो लोगों की ही मुलाकात हो सकी, जबकि अन्य दो लोग इस मुलाकात से महरूम रह गए। अदीब आज़म ने मुलाकात करने के बाद अपनी माता के स्वास्थ्य के बारे में बताया तो वही परिवार के दो अन्य सदस्यों की मुलाकात नहीं होने पर अपनी मायूसी भी जाहिर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here