सपा के वरिष्ठ नेता आज़म खान परिवार समेत अदालत में हुए हाजिर

0

रामपुर: आज उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की एमपी एमएलए अदालत में सपा के वरिष्ठ नेता आज़म खान (Azam Khan) अपनी पत्नी तंजीन फातिमा, बेटे अब्दुल्लाह आजम के साथ अदालत में हाजिर हुए। दरअसल आजम खान अब्दुल्लाह आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट और दो पैन कार्ड से जुड़े मामले की सुनवायी के लिये अदालत पहुँचे। मुकदमा वादी एवं भाजपा विधायक आकाश सक्सेना भी अदालत पहुंचे है। आपको बता दे कि रामपुर की एमपी एमएलए अदालत से कुछ ही देर में फैसला सुनाया जा सकता है।

यूपी में सत्ता परिवर्तन के बाद आजम खान (Azam Khan) पर फिर कानूनी शिकंजा कसा गया था। वर्ष 2019 में आजम खान, तंजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम पर थाना गंज में मुकदमा दर्ज हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here