कौशाम्बी: पति-पत्नी के विवाद के बाद पति‌ ने लगा ली फांसी मौत।

0

Kaushambi: जनपद में पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद पति ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली, जिसके बाद मौके पर उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने युवक को अस्पताल ले गयी जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घटना कौशाम्बी (Kaushambi) के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की है, जहाँ के मोबाइल व्यापारी दीपक केसरवानी का अपनी पत्नी से कुछ विवाद हो गया। विवाद होने के बाद पत्नी शुभांगी कपड़े पैक कर कही जाने के लिए निकल गई तो दीपक ने आवेश में आकर कमरा बंद कर लिया और फांसी के फंदे से झूल गया। मामले की सूचना पर परिजन और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल ले गए, जहाँ दीपक की मौत हो गयी। वही पति के फांसी लगाकर मृत होने की जानकारी के बाद पत्नी शुभांगी ने भी खुद फांसी लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुची पुलिस ने पत्नी को बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here