Uttar Pradesh: दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, 3 जख्मी

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि कार की रफ्तार ज्यादा थी इसलिए हादसा हुआ है।

0
Uttar Pradesh

दिल्ली नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें बरेली के दो मजदूरों की जान चली गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया। बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के डोहरा टांडा गांव में इमाम का परिवार रहता है।

उनके बेटे जियाउर्रहमान अपने साथी अब्दुल, कलीम, परवेज, जलील के साथ हरियाणा की सिरसा मंडी में काम करते थे। सोमवार की शाम सभी लोग कार में सवार होकर बरेली से सिरसा मंडी हरियाणा जा रहे थे। करीब नौ बजे जैसे ही उनकी कार जोया में भोलेनाथ ढाबे के सामने पहुंची।

तभी अचानक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टक्कर के बाद कार ने तीन से चार पलटी खाईं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जबकि जियाउर्रहमान (35) और अब्दुल (32) की मौके पर मौत हो गई। कलीम, परवेज और जलील गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार हादसे का कारण बनी है। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here