बलिया: नगर पालिका परिषद रसड़ा में विभिन्न विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका परिषद रसड़ा में विभिन्न विकास कार्यो को शिलान्यास किया गया।

0

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका परिषद रसड़ा में विभिन्न विकास कार्यो को शिलान्यास किया गया।

रसड़ा के चेयरमैन विनयशंकर जयसवाल व अधिशासी अधिकारी धर्मराज ने सभासदो के साथ कई वार्डों में सी सी रोड, नाली समेत विभिन्न परियोजनाओं का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर चेयरमैन, EO, समाजसेवी डब्लू सिंह व सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में करोड़ों रुपये की लागत से कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है। लोगों ने बताया कि इस कार्य के सम्पन्न होने से कस्बे के हजारों लोगों को काफी राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here