बलिया पुलिस ने ATM को हैक व चोरी करने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार

0
Ballia

Uttar Pradesh: बलिया (Ballia) में थाना कोतवाली व SOG टीम को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली के अंतर्गत यूनियन बैंक के ATM को हैक व चोरी करने का प्रयास करने वाले गिरोह को पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। चोरों के कब्जे से एक मास्क (मुखौटा), एक हथौड़ी, एक बैग, और चार मोबाइल समेत इत्यादि समान बरामद किया गया। पूरी घटना की वीडियो सी०सी० टीवी कैमरे में कैद हो गयी थी।

आपको बता दे कि बीते 30 जून 2023 की रात्रि में ATM से चोरी करने वाले गिरोह द्वारा यूनियन बैंक के ATM को पहले हैक करके पैसे निकालने का प्रयास किया गया, जब ATM हैक नही हुआ तो ATM तोड़ कर पैसे निकालने का प्रयास किया गया था। जिसका वीडियो सी०सी०टीवी कैमरे में कैद हो गया था।

थाना कोतवाली में वादी मुकदमा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के उपशाखा प्रबंधक द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा ATM को क्षतिग्रस्त करने व चोरी करने की लिखित सूचना दी गयी। जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए SHO कोतवाली व SOG टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा टीमों का गठन कर जल्द से जल्द घटना का अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया था।

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाना कोतवाली व SOG टीम द्वारा सर्वप्रथम सीसीटीव फुटेज चेक किया गया, जिसमें एक मोटर साइकिल पर तीन शातिर चोर ATM के पास आते हैं। जिसमें से एक नकाब (मास्क) पहने हुए था और वही पहले अपने मोबाइल से किसी साफ्टवेयर के जरिए ATM को हैक करने का प्रयास कर रहा था। सफल न होने पर ATM को तोड़ कर पैसे निकालने का प्रयास किया जा रहा था व गिरोह के अन्य सदस्य ATM के बाहर थोड़ी दूर से ही देख रहे थे कि कोई आने न पाये । CCTV फुटेज में दिख रहे चोरो की तलाश पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक करते हुए इलेक्ट्रानिकी व तकनीकी साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here