नेपाल: प्रधानमंत्री दहल की पत्नी पंचतत्व में हुई विलीन

वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई।

0

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल (Pushpa Kamal Dahal) की पत्नी सीता दहल (Sita Dahal) का आज निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई। सीता दहल (Sita Dahal) ने 69 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें बुधवार सुबह आठ बजे दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया। हॉस्पिटल ने उन्हें 8.33 बजे मृत घोषित किया। आपको बता दे कि बुधवार की सुबह ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 2 साल पहले उनके इलाज के लिए नेपाल के पीएम मुंबई भी आए थे। उन्हें पार्किसन जैसे लक्षण थे, जिससे वह दिमागी बीमारी से परेशान थीं। जहाँ आज हालात नाजुक होने के बाद उनका निधन हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here