दिल का दौरा पड़ने से पांच अमरनाथ तीर्थयात्रियों की मौत

24 घंटे में पांच अमरनाथ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। जिसके बाद इस वर्ष की यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 19 हो गई है।

0

बीते 24 घंटे में पांच अमरनाथ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। जिसके बाद इस वर्ष की यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। उन्होंने बताया कि तीन तीर्थयात्रियों की मौत यात्रा के पहलगाम मार्ग पर और दो की मौत बालटाल मार्ग पर हुई। इनमें दो उत्तर प्रदेश और दो मध्य प्रदेश के रहने वाले, जबकि एक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

अधिकारियों के अनुसार, इस साल की यात्रा के दौरान मरने वाले 19 लोगों में यात्री ड्यटी में तैनात रहे भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक अधिकारी और एक सेवादार भी शामिल हैं। चूंकि, अमरनाथ यात्रा काफी ऊंचाई पर है। ऐसे में कम ऑक्सीजन सांद्रता के कारण हृदय गति रुकना तीर्थयात्रियों और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की मौत की सामान्य वजहों में से एक है। प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग की झलक पाने के लिए मंगलवार तक 1,37,353 तीर्थयात्री गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।

वही अमरनाथ के लिए 7,800 से अधिक तीर्थयात्रियों का 10वां जत्था बुधवार को यहां आधार शिविर से रवाना हुआ। रामबन में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के एक हिस्से के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण जम्मू आधार शिविर से तीन दिन तक यात्रा निलंबित रहने के बाद मंगलवार दोपहर फिर शुरू हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि एक जुलाई से अब तक कुल 1,37,353 तीर्थयात्री अमरनाथ मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। हिमालयी क्षेत्र में स्थित 3,888 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई को शुरू हुई, जो 31 अगस्त तक चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here