मैजिक टी:पटना जंक्शन पर मिलने वाली चाय के कप है अनोखे

    0

    Magic tea: बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में एक गजब चाय की शॉप की शुरुआत की गई है। इस चाय की दुकान पर ऐसे अनोखे कप मिलते है, जिनमे चाय पीने के बाद आप उन्हें खा सकते है। इस बात को जानकर हर कोई यहाँ चाय पीने और कप खाने को बेताब है। “मैजिक टी शॉप ” नाम की इस दुकान को पटना जंक्शन के कुछ ही दूरी पर खोला गया है। पटना जंक्शन के यात्रियों के लिए यह खास कप की चाय उपलब्ध कराई जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार, यह सुविधा भारतीय रेलवे का अंग आईआरसीटीसी द्वारा शुरू की गई है, दरअसल इस Magic tea की खासियत यह है कि Magic tea में चाय पीने के साथ मिलने वाले कप को फेंकने की जरूरत नहीं होगी, चाय की चुस्की लेने के साथ कप को लोग खा जाएंगे। रेलवे स्टेशन को स्वच्छ रखने को लेकर यह अभियान चलाया गया है। बात करें इस स्पेशल चाय की कीमत की तो आपको इसके लिए सामान्य चाय की कीमत से मात्र 15 रुपये अधिक देना पड़ेगा। बता दें कि 15 रुपये में चाय व इस्तेमाल कप यानी बिस्किट की कीमत 10 रुपये है। कुल 25 रुपये देने होंगे।

    बताते चलें कि आमतौर पर रेलवे स्टेशन पर चाय पीने के बाद लोग कप को इधर-उधर फेंक देते हैं। इससे रेलवे परिसर में कुछ ज्यादा मात्रा में कचरा फैल जाता है, जिससे सफाई कर्मियों को साफ करने में थोड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। यही व्यवस्था को खत्म करने के लिए रेलवे ने यह पहल की शुरुआत की है, ताकि रेलवे स्टेशन को स्वच्छ रखा जा सके। मैजिक टी के आ जाने के बाद रेलवे परिसर में गंदगी से लोगों को निजात मिल जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here