Rajasthan: शादी के 8 माह बाद हुई पत्नी की रहस्यमय मौत

महिला के पिता ने इस मामले में दामाद पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसे मारने का आरोप लगाया है।

0
Rajasthan

उदयपुर में करीब आठ महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली एक लड़की की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। मृत महिला के पिता ने लड़की के पति पर दहेज के लिए लड़की की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का मुकदमा दर्ज कराया है। लड़के के पिता उदयपुर यातायात पुलिस में मुख्य पुलिसकर्मी के रूप में काम करते हैं। प्रेम विवाह के बाद से वह अलग रहे हैं। बताया जा रहा है काम से जुड़ी किसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

पुलिस के अनुसार मौत का शिकार हुई युवती का नाम पूजा मेघवाल था। अम्बा माता घाटी निवासी पूजा मेघवाल की पहले शादी हो चुकी थी। पहले पति से उसका तलाक हो गया था। युवती नर्सिंग का काम करती थी। इसी दौरान उसका परिचय लैब में काम करने वाले चूरू निवासी विकास मेघवाल से हुआ। विकास के पिता भंवरलाल यातायात पुलिस में हैड कांस्टेबल हैं। वे हाथीपोल थाने के सरकारी आवास में रहते हैं। धीरे-धीरे पूजा और विकास में प्रेम हो गया। करीब आठ माह पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया।

शादी के आठ माह बाद ही शुरू हुआ विवाद

इस पर दोनों के परिजन नाराज हो गए. प्रेम विवाह के बाद पूजा और उसका पति विकास दोनों भूतमहल में एक मकान में किराए पर रहे थे। लेकिन इस प्रेम विवाह के महज आठ माह के बाद ही दोनों में विवाद होना शुरू हो गया। विकास चाहता था कि पूजा प्राइवेट नौकरी न करें और घर पर ही रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी करें। लेकिन पूजा नौकरी करना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद के कारण दोनों के बीच मारपीट होने लगी।

सोमवार को हुआ था दोनों के बीच झगड़ा

सोमवार को पूजा की मां उससे मिलने के लिए उसके घर पर गई थी। वहां पर विकास की मां भी थी। इसी दौरान पूजा और विकास में फिर से विवाद हो गया तो दोनों से समझाइश कर पूजा की मां वहां से चली गई। शाम को पूजा ने अपने पिता को फोन किया और कहा कि उसके साथ मारपीट की जा रही हैं। इसके कुछ देर बाद पूजा की मौत का पता चला। वहीं विकास का कहना है कि वह शाम को फ्रेश होने के लिए गया था। वहां से वापस आया तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिडक़ी से झांक कर देखा तो पूजा फंदे से लटकी थी। इस पर दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारकर एमबी चिकित्सालय लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर धानमंडी थानाधिकारी रतन सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में रखवाकर मोर्चरी में रखवाया। मृतका के पिता रमेशचन्द्र मेघवाल ने पूजा के पति विकास पर दहेज की मांग को लेकर हत्या कर शव को लटकाने का मामला दर्ज करवाया है। रमेशचन्द्र ने बताया कि विकास उसकी पुत्री पूजा को प्रताड़ित कर रहा था। इससे वह काफी परेशान चल रही थी।

रमेशचन्द्र ने कहा कि वह एमआर का काम करता है। हर माह अपनी बेटी को 4-5 हजार रुपये भेजता था। उसके बाद भी उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। सोमवार को उसकी पत्नी के सामने ही विकास और उसकी मां ने पूजा को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने पूजा के पिता रमेशचन्द्र की रिपोर्ट पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here