Delhi: सिग्नेचर ब्रिज के बंद होने से गोकुलपुरी से भजनपुरा तक लगा लंबा जाम

यमुना का पानी सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर (Sushrut Trauma Center) तक पहुंच गया है। ट्रॉमा सेंटर से सभी मरीजों को LNJP हॉस्पिटल शिफ्ट किया जा रहा।

0

देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। वही यमुना नदी अपने पूरे उफान पर है। दोपहर एक बजे यमुना का जलस्तर 208.62 मीटर पहुंच गया। वही राजधानी दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात हैं। इस बीच यमुना में उफान को देखते हुए सिग्नेचर ब्रिज (Signature Bridge) को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है। इस ब्रिज के बंद होने से गोकुलपुरी से भजनपुरा तक लंबा जाम लग गया है।

उधर यमुना का पानी सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर (Sushrut Trauma Center) तक पहुंच गया है। ट्रॉमा सेंटर से सभी मरीजों को LNJP हॉस्पिटल शिफ्ट किया जा रहा। मरीजों को शिफ्ट करने के लिए एम्बुलेंस पहुंच गए हैं। 40 मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है। यमुना का पानी लाल किले तक पहुंच गया है। राजधानी के कई इलाकों में नाव चल रहे हैं। राजधानी के कई इलाकों में सड़कों पर यमुना का पानी आ गया है।

वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कैबिनेट मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवा ने बताया कि, DDMA की बैठक हुई थी जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए हैं। स्कूल, कॉलेज को रविवार तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। सरकारी दफ्तर जो अत्यावश्यक सेवाएं देतें हैं उनको छोड़कर सभी अन्य सरकारी दफ्तरों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। नीजि दफ्तरों से भी इसकी अपील की गई है। वही अगले एक से दो दिन दिल्ली के लोगों को पानी की दिक़्कत होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here