बलिया: रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

0
Ballia

Uttar Pradesh: बलिया (Ballia) के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पूरा मामला रसड़ा थाना क्षेत्र के अमहर गांव का है। 60 वर्षीय हरिन्द्र B.S.F से रिटायर्ड थे। हरिन्द्र घर पर बहु और नातियों के साथ रहते थे। उनके बेटे व‌ पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी थी।

बेटे व पत्नी की मौत से मानसिक तनाव में थे। हरिन्द्र ने सुबह दरवाजे पर लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here