बिहार के पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

0
Patna

बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ सरकार के खिलाफ बिहार विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की। आंसू गैस के गोले छोड़े। फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से पत्थरबाजी की जा रही है।

प्रदर्शन में शामिल भाजपा बिहार प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। लाठीचार्ज के दौरान सांसद जनार्दन सिग्रीवाल के सिर पर भी चोट लगी है। वही बीजेपी पीछे हटने को तैयार नहीं है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता डाक बंगला चौराहे पर ही बैठ गए हैं।

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हमें खदेड़ा जा रहा है। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। कार्यकर्ताओं के सिर फट गए।

भाजपा अपनी तीन मांगों को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है। इनमें पहली- नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देना, दूसरा- 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने के वादा का क्या हुआ, तीसरा- चार्जशीटेड तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर बीजेपी मार्च कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here