कौशांबी: शराबी पति ने पत्नी और बच्चों को मारपीट करके घर से भगाया

0
Kaushambi

Kaushambi: चरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चौराहडीह कठरा में एक और शराबी पति के आतंक का मामला सामने आया है। जहाँ शराबी पति शराब के नशे में इस कदर पगलाया कि उसने अपनी पत्नी और बच्चों को मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़ित महिला ने अपने शराबी पति के विरुद्ध थाना चरवा में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर शराबी पति से न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

मामले में पुलिस जांच में जुट गयी है। थाना चरवा क्षेत्र की कमला देवी अपने शराबी पति से परेशान होकर अपने मायके में रहने को मजबूर हैं। शराबी पति आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी और छोटे–छोटे छह बच्चों को मारता पीटता हैं। साथ ही शराब पीकर घर का सामान बेचकर शराब पी जाता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here