Kaushambi: बारिश के चलते जर्जर छज्जा भरभराकर गिरा , दबकर बच्चे की हुई मौत

0
Kaushambi

यूपी के कौशाम्बी जिले में बारिश के चलते जर्जर छत का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। वही खेल रहे एक 12 वर्ष की बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

घटनाक्रम के मुताबिक, कौशाम्बी थाना क्षेत्र के कोसम इमाम के नौहाई गांव निवासी बेचू पाल के दरवाजे के पास भानु पाल 12 वर्ष पुत्र कमलेश पाल छज्जा के नीचे खड़ा था अचानक छज्जा भरभरकर गिर गया। जिससे उसे गंभीर चोट आ गई, परिजनो ने घायल बालक को सीएचसी बारा कनैली में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर कौशाम्बी थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here