Kaushambi: घर के अंदर सोते समय दो बहनो को सांप ने काटा

0
Kaushambi

यूपी के कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में चचेरी बहनो की सांप के काटने से मौत हो गई। दोनों बहने घर के अंदर बारिश के दौरान सो रही थी। इसी दौरान घर के अंदर घुसे सांप ने दोनों को काट लिया। परिजन बच्चियो को इलाज कराने से पहले झाड फूक कराने ले गए। जहां होश न आने पर परिजन जिला अस्पताल लाये। अस्पताल मे डाक्टर से दोनो को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सराय अकिल थाना क्षेत्र के म्योहरिया गांव में अभिमन्यु सिंह व भाई राकेश सिंह पेशे से किसान है। खेती किसानी कर दोनों भाई अपना और अपने परिवार का गुजर बसर करते है। दोनो भाइयों की बेटियां रात में छत पर सो रही थी, तभी बारिश होने लगी और दोनो नीचे आकर सो गई। जहाँ सोते समय खुशी (10) पुत्री अभिमन्यु सिंह व यशी (8) पुत्री राकेश सिंह को जहरीले सांप ने काट लिया। दोनो जब नहीं उठी तो परिजन उन्हे लेकर जिला अस्पताल पहुचे।

जिला अस्पताल मे दोनो बहनों का डाक्टरों ने इलाज शुरू किया। शरीर मे हरकत ना देख डाक्टर ने तकनीकी जांच के बाद खुशी और यशी को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों से मौत की जानकारी मिलने के बाद से परिजनो मे कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here