Delhi: कॉलेज छात्र का उसके ही अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर किया रेप

0
delhi

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में 7 जुलाई को एक कॉलेज छात्रा के साथ उसके अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को ग‍िरफ्तार क‍िया गया है। आरोपी ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया था और छात्रा को धमकी देकर फरार हो गया था। लेक‍िन द‍िल्‍ली पुल‍िस ने आरोपी को गुरुवार को हिरासत में ले लिया।

घटना इस माह की 7 जुलाई की है, जब देर शाम को 20 वर्षीय छात्रा अपने बॉयफ्रेंड के साथ कार में बैठी थी। उस वक्‍त आरोपी रवि सोलंकी ने अपने मोबाइल फोन से गुप्त रूप से जोड़े की तस्वीरें ली और रिकॉर्ड भी किया, जो कार के साइड मिरर में दिखाई दे रहे थे। कुछ देर बाद बॉयफ्रेंड ने छात्रा को उसके अपार्टमेंट के बाहर छोड़ दिया। हालांकि, आरोपी अपनी बाइक पर बाहर रुका और छात्रा का पीछा करते हुए बिल्डिंग के अंदर चला गया।

जब उसने उसे सीढ़ियों पर अकेला पाया, तो उसने खुद को एक पुलिस अधिकारी होने का दावा किया और उसे धमकाने के लिए उसके प्रेमी का रिकॉर्ड किया हुआ वीडियो दिखाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने सीढ़ियों पर छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार किया ओर वहां से फरार हो गया। छात्रा ने तुरंत अपने बॉयफ्रेंड को फोन किया और उसे घटना की जानकारी दी। वे छात्रा के परिवार वालों के साथ थाने में केस दर्ज कराने पहुंचे।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने छात्रा द्वारा आरोपी के बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी का स्केच तैयार किया। इसके बाद आरोपी को धरदबोचा गया। पुल‍िस ने मामला दर्ज कर इस पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here